फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बीएसफ के जवान की मौत, आज होगा शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माजरा खुर्द में अपने बहन से मिलने के लिए जा रहे बीएसफ के जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जवान के चचेरे भाई गांव बवाना निवासी सतीश ने बताया कि जवान बीर सिंह अपनी बहन से मिलने के लिए सोमवार को माजरा खुर्द जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक को पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी के उप निरीक्षक सतपाल की टीम द्वारा जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
जीआरपी पुलिस ने सतीश कुमार के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। जवान बीर सिंह वर्ष 2001 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। इस समय जवान बीकानेर में तैनात था तथा वह अपने गांव बवाना छुट्टी आया हुआ था। जवान को मंगलवार को ड्यूटी पर जाना था। जवान का बेटा 10वीं तथा बेटी 12वीं की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें