फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू करेगी प्रदेश में सभी पार्टियों का सफाया : डॉ. मनीष यादव

Fri, 27 Sep 2024 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- गांव गड़ानिया में  ग्रामीणों को संबो​धित करते  आप  प्रत्याशी डॉ. मनीष -स्रोत- प
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा की जनता सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है, अब वह बदलाव चाहती है। इस बार हरियाणा की जनता के सामने पहली बार अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी को लेकर उतरे हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश में भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली सभी पार्टियों का सफाया करेगी। उक्त बातें डॉ. मनीष यादव ने जाटवास, जांजड़ियावास, निंबी, छाजियावास, दूलोठ, पल, खेड़की, गडानिया बैरावास में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। डॉ. मनीष यादव ने कहा कि प्रदेश के जनता ने 25 वर्ष में तीन पार्टियों को मौका दिया है। इसके बावजूद भी हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी में पहले स्थान पर है। आए दिन आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। डॉ. मनीष यादव ने कहा कि आठ अक्तूबर को हरियाणा में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी व भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अब यह बदलाव हरियाणा प्रदेश में भी देखने का मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें