फोटो नंबर- 01कांस्य पदक विजेता पूजा को सम्मानित करते प्रजापति समाज के लोग। स्रोत : संस्था
- फोटो : Samvad
नारनौल। एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता पूजा को नारनौल के प्रजापति समाज के लोगों ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने पूजा को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर बधाई दी। कृष्ण कुमार नंबरदार ने बताया कि फतेहाबाद जिले की बेटी पूजा ने अपनी मेहनत, लगन व संघर्ष के दम पर खेल जगत में पहचान बनाई है। एक मजदूर पिता की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार व समाज में खुशी का माहौल है। सीताराम प्रधान ने बताया कि लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ावा देना न सिर्फ उनकी प्रतिभा को निखारता है, बल्कि समाज में बेटा-बेटी एक समान की भावना को भी मजबूत बनाता है। इस अवसर पर लाला राम , महेंद्र , डीपी वर्मा, रतिराम व सोनू वर्मा उपस्थित रहे। संवाद