फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कांस्य पदक विजेता पूजा को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 01कांस्य पदक विजेता पूजा को सम्मानित करते प्रजापति समाज के लोग। स्रोत : संस्था - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नारनौल। एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता पूजा को नारनौल के प्रजापति समाज के लोगों ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने पूजा को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर बधाई दी। कृष्ण कुमार नंबरदार ने बताया कि फतेहाबाद जिले की बेटी पूजा ने अपनी मेहनत, लगन व संघर्ष के दम पर खेल जगत में पहचान बनाई है। एक मजदूर पिता की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार व समाज में खुशी का माहौल है। सीताराम प्रधान ने बताया कि लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ावा देना न सिर्फ उनकी प्रतिभा को निखारता है, बल्कि समाज में बेटा-बेटी एक समान की भावना को भी मजबूत बनाता है। इस अवसर पर लाला राम , महेंद्र , डीपी वर्मा, रतिराम व सोनू वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें