फाेटो संख्या:73-मोदाश्रम शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते योगी
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम प्राचीन शिव मंदिर में सावन माह के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन रुद्राक्ष, सती चरित्र और बेलपत्र की महिमा का वर्णन किया गया। वृंदावन से आए कथाव्यास योगी राज महाराज ने कहा कि रुद्राक्ष शिव स्वरूप माना जाता है और भक्ति व सकारात्मक भाव को मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने व आध्यात्मिक ज्ञान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंदिर प्रधान सुधीर दीवान ने बताया कि कथा 17 से 23 अगस्त तक चलेगी। वीरवार को शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। संवाद