मंडी अटेली। डॉ. बीआर आंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में गांव नांगल में सरपंच भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में डॉ. आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
शिक्षाविद डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर, सुरेंद्र बाबूजी, कृष्ण बाबूजी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन मा. विकास सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान को याद किया गया। डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरपंच भूपेंद्र ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे। उन्होंने दलित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेधावी छात्रों सहित पर्यावरण प्रहरी प्यारेलाल गुजरवासिया को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर देशराज, सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे।