फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर की पेटी करवाई नष्ट

Wed, 07 Aug 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 22नांगल चौधरी में पकड़ी गई शराब को नष्ट करवाती पुलिस।स्त्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी थाने में 19 मुकदमों में जब्त की गई शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया। थाना नांगल चौधरी पुलिस की तरफ से विभिन्न जगहों से अवैध शराब को पकड़ा गया था। शराब के मामलों को लेकर न्यायालय में कार्रवाई होने पर अब थाना पुलिस की तरफ से जब्त की गई शराब को नष्ट करने की न्यायालय से मंजूरी ली गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को थाना नांगल चौधरी पुलिस ने 19 मामलों में बरामद की गई अंग्रेजी एवं देसी शराब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ राजबीर की मौजूदगी में नष्ट किया गया। थाना नांगल चौधरी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि नांगल चौधरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 19 मामलों में बरामद की गई अंग्रेजी व देसी शराब को नष्ट कराया गया है। पुलिस द्वारा जब्त अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर की करीब 884 पेटी को नष्ट किया गया। थाना क्षेत्र से जब्त अंग्रेजी व देसी शराब को सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे नष्ट करा दिया जाता है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ राजबीर, नांगल चौधरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें