फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीनों अनाज मंडी में 1503 किसानों से खरीदा 40285 क्विंटल बाजरा

Wed, 09 Oct 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी बाजरे की ढ़ेरी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली/कनीना। क्षेत्र की तीनों अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद प्रक्रिया जारी है। तीनों मंडियों में मंगलवार को 1503 किसानों से 40285 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अब तक 25 हजार किसानों से 136978 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। तीनों मंडियों में उठान प्रक्रिया जारी है। मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में मंगलवार को 446 किसानाें से 12099 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
विज्ञापन

मंगलवार तक 33125 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। कनीना नई अनाज मंडी में मंगलवार को 748 किसानों से 20414 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 2794 किसानों से 79466 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं। अब तक कुल 18311 क्विंटल बाजरे का उठान कार्य किया जा चुका है। सतनाली अनाज मंडी में 309 किसानों से 7772 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अब तक 923 किसानों से 24387 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें