फोटो 9हुडा सेक्टर में हवन यज्ञ करते सेक्टरवासी।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुडा सेक्टर में यज्ञ, योग और सत्संग संगोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर एक पुस्तक बैंक की भी स्थापना की गई। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा आर्या की देखरेख में महिलाओं ने योग किया। डॉ. आर्या ने चलता-फिरता पुस्तक बैंक स्थापित कर महिलाओं को पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने बताया कि यह बैंक महिलाओं को ज्ञान और शिक्षा से जोड़ेगा। हर रविवार को पुस्तकों का आदान-प्रदान होगा। युगान्ता और मिथलेश पुस्तकों के लेन-देन की जिम्मेदारी संभालेंगी। कार्यक्रम में सिलोचना मुख्यातिथि और शकुंतला यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। सिलोचना ने महिलाओं से पुरानी किताबें बैंक में जमा करने का आग्रह किया। संवाद