फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बोलेरो, एक की मौत

Fri, 19 Apr 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव बारड़ा के नजदीक गत रात्रि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे गांव ढाढ़ोत निवासी मोहित ने बताया कि बुधवार को वह अपने पिता रामसिंह, ताऊ सुभाषचंद, राजेश, सुरेंद्र, के साथ बोलेरो से गांव श्याम कलान जिला चरखी दादरी से गांव ढाढ़ोत आ रहे थे। रात को 9:35 बजे गांव बारड़ा से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा था। अंधेरा होने के कारण गाड़ी ट्रैक्टर के पीछे लगी थ्रेसिंग मशीन से टकरा गई। हादसे में उसके पिता राम सिंह व ताऊ सुभाषचंद को काफी चोटें आई। दोनों घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसके पिता रामसिंह को मृत घोषित कर दिया। सुभाषचंद को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें