सीहमा गांव में एक युवक का शव जोहड़ में बरामद हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के पवन (26) का शव लोगों से सुबह गांव के जोहड़ में देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फैजाबाद पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस परिजनों के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।