फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून फैक्टरी में नहीं, इंसान के शरीर में बनता है : नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप की ओर से राघव गोगिया, गुंजन जैन और रिद्धिमा जैन के जन्मदिन पर सिविल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। यह संस्था का 50वां शिविर था, जिसमें 35 युवाओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेश पटीकरा ने कहा कि खून किसी फैक्टरी में नहीं बनता, यह केवल मानव शरीर से ही मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव ने की। संस्था संस्थापक मनीष गोगिया ने कहा कि उनका लक्ष्य जिले में किसी मरीज को रक्त की कमी न होने देना है। शिविर में प्रदीप कुमार एडीओ, जेपी सैनी, मनीष गर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें