फोटो नंबर- 12रक्तदाता को मेडल पहनाकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत-संस्था
नारनौल। गांव मंढ़ाणा में जनसेवा टीम, उड़ान ग्रुप जनसेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनूप यादव सहित कई युवकों ने रक्तदान किया। शिविर में एचपीएससी सदस्या ममता यादव और बीकेएन पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अनिल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुदेश, हरि प्रकाश, बंटी, महिपाल, ईश्वर, हवा सिंह आदि उपस्थित रहे।