नारनौल। गांव कमानियां में नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप और छोटी काशी जनसेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में एक मेडिकल स्टोर की पहली वर्षगांठ पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 32 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नांगल चौधरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भगत सिंह और गांव के सरपंच मक्खन लाल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। इस मौके पर संस्था के सचिव वेदप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र, पूर्व सरपंच रामोतार, पूर्व सरपंच निहाल सिंह, सत्यनारायण साहब आदि मौजूद रहे। संवाद