फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा में रक्तदान शिविर आज सुबह 9 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को सुबह 9 बजे यादव सभा महेंद्रगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि मनोहर लाल ने अपने मुख्यमंत्री काल में महेंद्रगढ़ जिले के युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरियां, ऑनलाइन सभी सुविधाएं, जिले में मेडिकल कॉलेज, लॉजिस्टिक हब, नहरी पानी सहित अन्य विकास कार्य करवाए। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान शिविर में हिस्सा ले। प्रत्येक युवा को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा के तीन महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की काई शरीर में कमी नहीं आती। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें