फोटो संख्या: 64 कनीना में मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स रोष प्रकट करते हुए---स्रोत
कनीना। मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी ब्लाॅक कनीना की सभा रविवार को ब्लॉक प्रधान सुमित्रा की अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल क्लब कनीना में हुई। एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, मिड डे मील यूनियन की जिला सचिव संतोष यादव व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला उप प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स गरीब परिवारों से और मामूली मानदेय पर स्कूलों में पूरा दिन काम करती हैं। मानदेय भी समय पर नहीं मिलता। सरकार मिड-डे-मीलकर्मियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, श्रमिक मानकर कर न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये मासिक लागू किया जाने, छुट्टियों का पैसा काटना बंद किया जाए और 12 महिनों का वेतन दिया जाए। सेवानिवृत उम्र 65 साल की जाए। 5000 रुपये मासिक पेंशन लागू की जाए। संवाद