फोटो 06 मुकेश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट करते जिला शिक्षा अधिकारी। स्रोत: पाठक
मंडी अटेली। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में मॉडल संस्कृति स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड के सभी स्कूल मुखियाओं की ओर से किया गया जिसमें स्कूलों के प्राचार्य एवं मुख्याध्यापकों ने भाग लिया।जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने कहा कि मुकेश कुमार का कार्यकाल हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान, सुभाष सामरिया व रत्न सिंह आदि वक्ताओं ने मुकेश कुमार के कार्यों की सराहना की। संवाद