फोटो नंबर- 02गांव मारोली के विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से जानकारी लेते खंड शिक
- फोटो : जिला जज के विश्राम कक्ष में लोक अदालत की तैयारी बैठक करते न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता।
नारनौल। नारनौल के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को नारनौल के समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की सभी कक्षाएं सुचारू रूप से चल रही थी। मध्याह्न के समय खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों की एक मीटिंग ली। जिसमें सभी अध्यापकों को विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए कहा गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाने का पूरा आश्वासन दिया। इस दौरान सुरेश कुमार प्रवक्ता इतिहास, संगीता प्रवक्ता हिंदी, जगजीत सिंह प्रवक्ता हिंदी, सुषमा प्रवक्ता भौतिकी, जितेंद्र प्रवक्ता अर्थशास्त्र माैजूद रहे। संवाद