फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लगाया भाजपा का पौधा, अब उसे कोई छेड़ेगा तो होगा दर्द : रामबिलास

Sat, 07 Sep 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर टिकट वितरण की पहली सूची में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का नाम नहीं आने के बाद शुक्रवार को अपने आवास जयराम सदन पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई।
विज्ञापन

इस दौरान रामबिलास शर्मा ने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की बात कही। हालांकि प्रो. रामबिलास शर्मा की ओर से भाजपा से बगावत को लेकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन पहली लिस्ट में नाम शामिल नहीं होने का दर्द भी छलका। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तारीफ की तथा कहा कि भाजपा जैसी पार्टी देश में कोई और नही है जिसमें कार्यकर्ता के कार्य का सम्मान होता है। प्रदेश में भाजपा का पौधा लगाया था अब उसे कोई छेड़ेगा को दर्द भी होगा।
कार्यकर्ताओं को दिए गए समय से एक घंटा विलंब पहुंचे पूर्व मंत्री को कार्यकर्ताओं ने रामबिलास शर्मा जिंदाबाद नारे लगाकर अपने कंधों पर उठा लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक में रहकर लगभग 50 साल भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है महेंद्रगढ़ के क्षेत्र की जनता को उनके हकों से केंद्रीय नेतृत्व कभी भी वंचित नहीं करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं शर्मा को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें