फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन से भाजपा के हाथ-पैर फूले : अनुराग ढांडा

Sat, 09 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आम आदमी पार्टी हरियाणा के स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की घोषणा के बाद भाजपा के हाथ-पैर फूले हुए हैं। भाजपा ने पूरी रणनीति बनाई हुई थी कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर गठबंधन नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से हरियाणा का उम्मीदवार तय करने में भी भाजपा के पसीने छूट रहे हैं। अभी तक भाजपा हरियाणा की 10 में से एक सीट पर भी भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई। इसमें भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और दो केंद्रीय मंत्रियों की सीटें भी हैं। इसका क्या कारण है, क्या भाजपा टिकट बदल रही है या भाजपा को समझ नहीं आ रहा कि किसको टिकट दी जाए और किसको ना दी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है उसके ढेरों उदाहरण मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले हाईकोर्ट में 41 हजार भर्तियों की सुनवाई थी। हरियाणा सरकार इससे ज्यादा लापरवाह क्या हो सकती है कि उन्होंने कोई बहाना बनाकर कोई और तारीख ले ली। सरकार को पता है कि चुनाव आचार संहिता लगने वाली है। उसके बाद सरकार बच्चों के लिए कोई घोषणा नहीं कर पाएगी, लेकिन उसके बाद भी सरकार के वकील ने अगली तारीख 19 मार्च ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें