फोटो नंबर-04डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजयुमो के सदस्य। स्रोत:
नारनौल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को वार्ड-25 स्थित मोहल्ला मिश्रवाड़ा में देश के प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पार्षद एवं भाजयुमो के प्रदेश आईटी सहप्रमुख सिकंदर कुमार ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो नारनौल मंडल अध्यक्ष आशीष चौधरी, जिला सचिव राजेश सैनी, पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल शर्मा, मुकेश सोनी, धीरज सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद