महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 123 पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 127वीं मन की बात सुनी। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले, ताकि विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक अपना योगदान दे सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से सात नवंबर को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर को यादगार बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि वंदे मातरम गीत पहली बार 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा गाया गया था और यह गीत भारत की आजादी की भावना का प्रतीक रहा है।