फोटो नंबर-06दिल्ली में भाजपा की जीत पर नांगल चौधरी में लड्डू बांटते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : mathura
नांगल चौधरी। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की। नांगल चौधरी शहर में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश तंवर के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद गोठड़ी, देवी लाल कसाना, हवा सिंह कसाना, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश सैनी, सैनी सभा अध्यक्ष बलबीर सैनी, मदन सैनी, कृष्ण सैनी, विकास सैनी, गगन दायमा, कर्मवीर यादव, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद