नारनौल। निजामपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी विधानसभा में लोकसभा चुनाव के निमित्त कार्यालय खोले जा रहे हैं।
इसका उद्घाटन महेंद्रगढ़ विधानसभा में जयराम सदन में रामबिलास शर्मा, नारनौल निजामपुर रोड पर मंत्री ओमप्रकाश यादव व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, अटेली विधानसभा में विधायक सीताराम यादव, नांगल चौधरी विधानसभा शंकर मार्केट में डॉ. अभय सिंह यादव करेंगे। जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने बताया कि पूरे हरियाणा में लोकसभा चुनाव के तहत सभी विधानसभा में एक साथ मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री भवानी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज मौजूद रहे।