तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Narnol
सरस्वती बाल मंदिर स्कूल नसीबपुर में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने की।
जिला अध्यक्ष ने बताया तिरंगा यात्रा 9 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। यह शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ से खुडाना तक ट्रैक्टर द्वारा होगी। यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा व सह संयोजक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान होंगे। 13 अगस्त को अटेली से गाड़ियों से चलकर भोजावास तक तिरंगा यात्रा होगी। इस यात्रा के संयोजक अटेली विधायक सीताराम यादव व सह संयोजक जिला महामंत्री लख्मीचंद चौहान होंगे। 14 अगस्त को नसीबपुर के शहीद स्मारक से पैदल तिरंगा यात्रा शुरू होकर लहरोदा, कुतबापुर, नांगतिहाडी होते हुए वापस शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा के संयोजक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व सह संयोजक जिला सचिव किशन लाल सैनी होंगे। 15 अगस्त को नांगल चौधरी के नयन से आसराबाद तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। जिसके संयोजक नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव व सह संयोजक जिला महामंत्री दयाराम यादव होंगे। इस मौके पर सदस्यता सह प्रमुख अजीत कलवाडी, अनुशासन समिति सदस्य गोविंद भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुगन चंद सैनी, युवा मोर्चा सचिव सुंदर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन बंसल, भवानी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री दयाराम यादव, लख्मी चंद चौहान, जिला मंत्री अमित शर्मा, किशन लाल सैनी, चेतन शर्मा, सह कार्यालय मंत्री महावीर शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।