नारनौल। नारनौल विधानसभा के लिए भाजपा ने तीसरी बार ओमप्रकाश यादव पर विश्वास जताया है। वहीं जजपा, कांग्रेस ने अब तक नारनौल विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
नामांकन के लिए अब दो दिन ही शेष बचे हुए हैं, जिसकी वजह से टिकट की दौड़ में शामिल उम्मीदवारों को राहत नहीं मिली है। उम्मीद है कि कांग्रेस व अन्य पार्टी देर रात या सुबह तक सूची जारी कर सकती है। नारनौल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की टिकट जारी होने के बाद बगावत भी शुरू हो गई है। नारनौल विधानसभा की लिस्ट आते ही पूर्व जिला प्रधान व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार मेहता ने इस्तीफा दे दिया है।वहीं हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने भी इस्तीफा दे दिया है। चुनाव को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन संभावना है कि वह अटेली से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं। अन्य टिकट के प्रबल दावेदारों में भी नाराजगी है।
नारनौल विधानसभा सैनी व यादव बाहुल्य क्षेत्र
नारनौल विधानसभा में सबसे ज्यादा यादव व उसके बाद सैनी समाज के वोटर है। इस बार सैनी समाज से भाजपा से टिकट लेने की लाइन में तीन-चार उम्मीदवार प्रबल दावेदार थे। लेकिन दो बार से विधायक ओमप्रकाश यादव पर तीसरी बार पार्टी ने भरोसा जताया है।
वर्ष 2019 में यह रहा था परिणाम
पार्टी उम्मीदवार वोट
भाजपा ओमप्रकाश यादव 42732
जजपा कमलेश सैनी 28017
कांग्रेस राव नरेंद्र सिंह 25009
नारनौल विधानसभा सीट पर अब तक ये रहे विधायक
साल विधायक
1957 वैद्य देवकीनंदन शर्मा
1962 रामशरण चंद्र मित्तल
1967 बनवारी लाल छक्कड़
1968 रामशरण चंद्र मित्तल
1972 रामशरण चंद्र मित्तल
1977 अयोध्या प्रसाद शर्मा
1982 चौधरी फूसाराम
1987 पंडित कैलाश चंद शर्मा
1991 चौधरी फूसाराम
1996 पंडित कैलाश चंद अमरपुरा
2000 चौधरी मूलाराम
2005 पंडित राधेश्याम शर्मा
2009 राव नरेंद्र सिंह
2014 ओम प्रकाश यादव
2019 ओम प्रकाश यादव