35...खरेंटी गांव में जनसंपर्क करते भाजपा नेता दीपक हुड्डा। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : samvad
लाखनमाजरा। महम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे अर्जुन अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने खरेंटी गांव में जनसंपर्क किया। वह महम हलके के लाखनमाजरा मंडल के विभिन्न गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान वे गांव-गांव जाकर ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से सीधे संवाद कर रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुन रहे हैं व उनका मौके पर भी समाधान का प्रयास कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान राजबीर छाछिया, संदीप जोगी, रोहतास, नरेश, मनजीत, राममेहर जांगड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद