फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने गठित की चुनाव संचालन समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए नारनौल नगर परिषद, महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी नगरपालिका के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि नारनौल नगर परिषद चुनाव को लेकर बनाई गई संचालन समिति के अध्यक्ष सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव होंगे। उनके साथ चुनाव संचालन समिति के सदस्य मनीष मित्तल, सत्यव्रत शास्त्री, गोविंद भारद्वाज, सुदर्शन बंसल, मनीष संघी, कप्तान रमेश शर्मा, किशन लाल सैनी, पूर्व चेयरमैन भारती सैनी, बेगराज सैनी, सुमेर सिंह यादव व अनिल शर्मा जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन व जिला प्रमुख चुनाव आयोग संपर्क पदेन सदस्य रहेंगे। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव में संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा रहेंगे। उनके साथ टीम में देवेंद्र यादव, राजेंद्र लंबा, सुगन चंद सैनी, सुधीर दीवान, कुलदीप कौशिक, नौरंग सिंह राजपूत, अमित भारद्वाज, सुनील अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रमेश बोहरा, मुकेश मेहता, दिनेश सैनी व हेमंत खुराना जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन व जिला प्रमुख चुनाव आयोग संपर्क पदेन सदस्य रहेंगे। नांगल चौधरी नगर पालिका चुनाव में संचालन समिति के अध्यक्ष नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव रहेंगे। उनकी टीम में अजीत सिंह यादव, शिव कुमार मेहता, विजय सांगवान, पूर्ण चंद गुर्जर, दयाराम यादव, भवानी सिंह राजपूत, हवा सिंह गुर्जर, रमेश तंवर व पूर्व चेयरमैन बबीता सैनी जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन व जिला प्रमुख चुनाव आयोग संपर्क पदेन सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें