फोटो संख्या:70- गांव निंभेहड़ा में कड़बी में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी--स्रोत- वि
महेंद्रगढ़। दो स्थानों पर कड़बी जलकर राख हो गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
दमकल विभाग के इंचार्ज संजय व कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम 4:30 बजे सूचना मिली की गांव निभेंहड़ा में आग लग गई। दमकल आग पर काबू पाया गया। किसान मंजीत की 50 मण कड़बी जलकर राख हो गई। वहीं दूसरी ओर से शाम 7:30 बजे माजरा चुंगी के पास निजी स्कूल के नजदीक दो किसानों की कड़बी जलकर राख हो गई।