फोटो 19 शिव मंदिर में श्रीराम चरितमानस का पांचवां सोपान सुंदरकांड पाठ करते श्रद्धालु।स्रोत
नांगल चौधरी। आधुनिक दौर में जहां जन्मदिन सिर्फ होटल और सोशल मीडिया की स्टोरी बनकर रह जाती हैं, वहीं सीमा भारद्वाज ने जन्मदिन को सेवा श्रद्धा आस्था और सनातन परंपरा से मनाकर समाज को एक नई दिशा दी। ढाणी चौढ़ाणीया मार्ग स्थित शिव मंदिर में श्रीराम चरितमानस का पांचवां सोपान सुंदरकांड पाठ का सामूहिक आयोजन करवाया। पंचम सोपान पाठ सुंदरकांड में सभी ने रामभक्त हनुमानजी के लंका प्रस्थान, जानकी दर्शन, अशोक वाटिका और लंकादहन और लंका से वापसी की घटनाओं का वर्णन किया। संवाद