फोटो संख्या:70- गांव जोनावास में पौधरोपण करते अमन कुमार व अन्य--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। प्रयास बालाजी संस्था से जुड़े ग्राम जोनावास निवासी अमन कुमार एवं उनकी माता सुनीता पत्नी रण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर देव यज्ञ एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य नीरज मेधार्थी ने विधिवत देव यज्ञ संपन्न करवाया। कार्यक्रम के दौरान 21 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उमेश, सौरभ, आर्यवीर, जयेश आदि मौजूद रहे। संवाद