फोटो नंबर-38पुरानी मंडी में भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। स्र
नारनौल। पुरानी मंडी में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के बीच निकाली यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कथा वृंदावन धाम से आए बाल व्यास आयुष महाराज कथा सुनाएंगे। प्रथम दिवस की कथा में महाराज ने मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जन्म ईश्वर की प्राप्ति का दुर्लभ अवसर है, जिसे सत्कर्म और भक्ति के माध्यम से सार्थक बनाना चाहिए। आयुष महाराज ने धुंधकारी उद्धार की कथा सुनाई। संवाद