10सीटीके22-जीत के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत:ग्रुप
रोहतक। अलवर टाइगर हाफ मैराथन में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। आरआरजी की बिमला बनवाला ने हाफ मैराथन (21.1 किलो मीटर) में अपने आयु वर्ग (50-59 )में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रीना रानी ने आयु वर्ग (40-49) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेंद्र मलिक और ईश्वर सिंह ने ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 9 फरवरी को अलवर राजस्थान में आयोजित की गई। संवाद