फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अज्ञात बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में महिला थाने के पास मंगलवार सायं अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। थाने के पास हुई घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल थाना में दी है। मोहल्ला प्राणपुरा नलापुर निवासी अनमोल सैनी ने बताया कि मंगलवार शाम को वह गोशाला रोड से होते हुए अपने घर आ रहा था। जब वह महिला थाने के पास पहुंचा तो दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने उसे रोक कर रेवाड़ी रोड की ओर जाने का पता पूछा। जब वह रुक कर पता बताने लगा तो उन्होंने जबरदस्ती उसका फोन छीन लिया तथा भागने लगे। इस पर उसने शोर मचाया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी तथा वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें