अटेली पुलिस ने चोरी के मामलों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मंगलवार को अदालत ने उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी मुताबिक कस्बा के नारनौल-रेवाड़ी रोड पर टीवीएस एजेंसी से 14 दिसंबर को दो मोटरसाइकिल, लैपटॉप और दर्जनों आरसी चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच की तो एजेंसी में लगा सीसीटीवी से चोरों की फुटेज निकाली गई। फुटेज में गांव मोहनपुर के अनिल उर्फ फौजी और नावदी के सोनू नजर आए। पुलिस ने अनिल को पकड़ने के लिए दबिश दी और भिवाड़ी से अनिल को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। वहीं सोनू को गांव से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चोरी कबूल की है।