फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास बस स्टैंड पर बाइक आगे लगा रोडवेज बस को रोका, छात्र गुटों का झगड़ा

Sat, 19 Aug 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। लाठी डंडों से लैस युवकों ने भोजावास बस स्टैंड पर बाइक आगे लगाकर रोडवेज बस को रोका। इसके बाद बस में सवार अन्य छात्रों पर हमला कर मार-पिटाई शुरू कर दीए जिससे एक महिला यात्री के बस से गिरने पर हल्की चोट आई। मामला बढ़ता देख परिचालक ने डायल 112 को सूचित कियाए तब तक आरोपी युवक बस की चाबी निकालकर बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज की एक बस दोपहर बाद 2 बजकर 50 मिनट पर सवारी लेकर नारनौल से कोटपूतली के लिए रवाना हुई। बस में काॅलेज के छात्र-छात्राएं भी सवार थे। बस के रवाना होने के साथ ही बस में सवार छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ छात्र ढाणी बाठोठा में उतर गए। अभी बस करीब 3 बजकर 10 मिनट पर भोजावास बस स्टैंड पर पहुंची थी कि बाइक पर सवार लाठी डंडों से लैस कुछ युवकों ने बाइक बस के आगे लगा दी। इसके बाद बस में चढ़कर अन्य छात्रों से मार-पिटाई शुरू कर दी। कुछ छात्र भोजावास बस स्टैंड पर उतर गए थे। उनके साथ भी जमकर मार-पिटाई की। इससे एक महिला यात्री बस में गिर गई। चालक ने बस चलाने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने बस की चाबी भी निकाल ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से भाग चुके थे। इसके बाद परिचालक ने पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस में सवारियों को गंतव्य तक भेजा। वहीं दूसरी चाबी बनवाकर बस को वापस नारनौल डिपो ले जाया गया।



बस के नारनौल बस स्टैंड से रवाना होते ही छात्रों के दो गुटों में झगड़ा शुरू हो गया था। भोजावास के पास लाठी डंडों से लैस बाइक सवार युवकों ने बस को रोककर अन्य छात्रों से मार-पिटाई की। दूसरी चाबी बनवाकर बस को वापस नारनौल बस स्टैंड ले जाया गया। मामले में समझौता हो गया। इससे उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन

मंजीत सिंह, चालक, रोडवेज बस।



बस में छात्र गुटों के आपसी लड़ाई झगड़े की व बस की चाबी निकालने की उनके पास कोई शिकायत नही आई है। यदि ऐसी कोई शिकायत आती है तो आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारीए नांगल चौधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें