हुडा सेक्टर स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर से पूजा करके वापस घर जा रही एक महिला की दो बाइक सवार युवक सोने की चैन तोड़कर भाग गए। महिला की शिकायत पर महावीर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर निवासी सुनीता ने बताया कि मंगलवार सुबह वह सेक्टर स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर गई थी। जब वह पूजा करके वापिस अपने घर जा रही थी तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीछे से दो युवक आए और उन्होंने गले की सोने की चैन तोड़कर भाग गए। जिनका उसने पीछा भी किया और शोर भी मचाया लेकिन वे भाग गए इसलिए उक्त युवकों खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सोने की चैन बरामद करवाई जाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।