नारनौल। शहर थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ रफूचक्कर हो गए।जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीरआगा में हेलमेट पहने हुए दो बाइक सवार युवकों ने पैदल जा रही एक महिला के गले पर झपट्टा मारा और उसका मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। संवाद