नारनौल। नांगल चौधरी जयपुर रोड पर मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोटपुतली के अजीत सिंह पुरा गांव का मंगल कुमार (27) को शहर के समीपवर्ती गांव ढाणी बाठोठा में मामा के घर आना था। मंगलवार सुबह बाइक से पहुंच गया था। रात को खाना खाकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते करीब 9 बजे पनियाला मोड़ के पास पहुंचा। इसी बीच एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। मंगल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे कि शाहपुरा के पास मौत हो गई। मंगल नीमराना की एक कंपनी में बतौर फील्ड सुपरवाइजर काम करता था।