गांव नायन के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव नांगल कालिया निवासी राजकुमार (30 वर्षीय) व कृष्ण मोटरसाइकिल से गांव पिपली राजस्थान से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। राजकुमार मोटरसाइकिल चला रहा था। जब वे गांव नायन के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें राजकुमार व कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को नांगल चौधरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्ण कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।