फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाना खाकर घर से बाहर निकली बुजुर्ग महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर

Mon, 12 Aug 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली मंडी। क्षेत्र के गांव बिहाली में घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद बाइकचालक मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में बिहाली निवासी बुधराम ने बताया कि वह आठ अगस्त को रात के करीब नौ बजे घर के बाहर बैठकर हुक्का पी रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी बिमला देवी खाना खाकर घर से बाहर गली में जैसे ही निकलीं तो नशे की हालात में बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इससे पत्नी के हाथ, पैर और माथे पर चोट लगने से बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी और निजी वाहन की मदद से अटेली सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस शिकायत में महिला के पति ने बताया के बाइक सवार एक युवक बिहाली का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें