नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे पर सुगम रेल संचालन के लिए बीकानेर-सादुलपुर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत मोलीसर-चूरू स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन एक घंटे देरी से चलेगी। गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा रविवार और सोमवार को बीकानेर से निर्धारित समय 9:25 बजे से 1 घंटे की देरी से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04850 चूरू-रतनगढ़ रेलसेवा रविवार व सोमवार को चूरू से अपने निर्धारित समय 13:50 बजे से 1 घंटे की देरी से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी।