फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीकानेर दानापुर साप्ताहिक ट्रेन का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर होगा ठहराव

Fri, 03 May 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर खड़ी ट्रैन--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेद्रगढ़। रेलवे विभाग की ओर से बीकानेर से दानापुर स्टेशन तक नई स्पेशल ट्रेन का संचालन वीरवार से शुरू कर दिया है। इस गाड़ी का अमृत योजना में शामिल महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा। यह गाड़ी 2 मई 28 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रत्येक वीरवार को बीकानेर स्टेशन से सुबह 10.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे सादलपुर, 3.15 बजे लौहारू व 3.45 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन रवाना होकर शाम 6 बजे दिल्ली, रात को 22.35 बजे मुरादाबाद, 12.03 बजे बरेली, 3.40 पर लखनऊ, सुबह 8.45 बजे वाराणसी, 11.37 बजे बक्सर स्टेशन से आरा होते हुए शुक्रवार को दोपहर 1.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं शुक्रवार को दानापुर स्टेशन से शाम 4.20 बजे वापसी के लिए रवाना होकर 9 बजे वाराणसी, 2.40 बजे लखनऊ, 6.16 बजे बरेली, 11.35 बजे दिल्ली, 14.35 बजे रेवाड़ी से चलकर दोपहर 15.29 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4.15 बजे लौहारु, 5.50 बजे सादलपुर व शनिवार रात 23.40 बजे बीकानेर स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने स्पेशल नई ट्रेन का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव देने पर रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें