नारनौल। विश्व कप को लेकर बड़े महानगरों की तरह इस बार नारनौल में भी बड़ी स्क्रीन पर लोग फाइनल मैच का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों में इस विश्वकप को लेकर जोश दिखाई दे रहा है। नारनौल के सरस्वती मैरिज गार्डन में इसके लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इस दौरान गार्डन के संचालक की तरफ से चार्ज रखा गया है। वहीं विश्व कप का फाइनल रविवार को होने से भी लोगों में भारी उत्साह है।