गांव सिलारपुर के बस स्टैंड पर चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गांव के निवासी थावर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसने सिलारपुर बस स्टैंड पर दुकान की है। जिसका ताला तोड़कर चोरों ने बीड़ी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट और कुरकुरे सहित 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि गत वर्ष भी चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद