फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका कर्मचारी संघके प्रधान बने भूपेंद्र सारवान

विज्ञापन
फोटो नंबर-18नवनिर्वाचित प्रधान भूपेंद्र सारवान ।
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा नारनौल का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में भूपेंद्र सारवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार को 14 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। मतगणना के बाद भूपेंद्र सारवान को 99 वोट प्राप्त हुए जबकि सुरेश कुमार को 85 वोट और रमेश कुमार को मात्र 2 वोट मिले। चुनाव प्रक्रिया के दौरान राज्य कमेटी से राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया, राज्य संगठनकर्ता राजपाल सिंह, सचिव पुरुषोत्तम दानव, राज्य प्रेस सचिव चावरिया तथा जिला प्रधान राहुल सारवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें