फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोदाश्रम शिव मंदिर के नवनिर्माण के लिए आज होगा भूमि पूजन

Mon, 14 Apr 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम शिव मंदिर का नवनिर्माण किया जाएगा। सोमवार को मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। यह भूमि पूजन क्षेत्र के साधु संतों और शिव भक्तों की उपस्थिति में किया जाएगा। श्री मोदाश्रम समिति के प्रधान सुधीर दीवान ने बताया कि भूमि पूजन के दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध संत महंत कपूर गिरी महाराज, विट्ठल गिरी महाराज, ज्ञानेश्वर गिरी, भवानी शंकर गिरी, शंकर गिरी, योगी वचनाई नाथ शामिल होंगे। इस नव निर्माण कार्य के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें