फोटो 2 भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि व क्लब के सदस्य।स्रोत क्लब
नाारनौल। टाइगर क्लब परिवार 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाएगा।
बुधवार को पुरानी कचहरी मैदान स्थित शिव मंदिर के पास भूमि पूजन हुआ। अध्यक्षता क्लब के संरक्षक संजय सैनी, प्रधान राकेश यादव, उप प्रधान राजेश सैनी, सचिव नरेंद्र बंसी ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर सुखविंद्र यादव नीरपुर, पवन यादव, मुकेश यादव, संजय सैनी, भारती सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद