फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसडी कैंटीन से एलईडी चोरी का प्रयास

Fri, 28 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। मंगलवार रात कस्बे की सीएसडी कैंटीन में लगी एलईडी चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि रात के समय कैंटीन की दीवार फांदकर एलईडी चुराने की कोशिश की गई। चोर दीवार फांदकर कैंटीन के अंदर घुस गया था व वहां खुले हॉल में लगी एलइडी उतार रहा था। इसी दौरान चौकीदर की नींद खुल गई और उसके शोर मचाने पर चोर भाग गया। सुबह कैंटीन प्रशासन ने पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार द्वारा चोर को पहचान लेने की बात कही तो पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने चोरी के इरादे से कैंटीन में घुसने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेंज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें