भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह।
- फोटो : संवाद
हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह की कुल चल संपत्ति 33,40,584.14 रुपये हैं। उनके पास कृषि, गैर कृषि और व्यवसायिक भूमि सहित कुल अचल संपत्ति 2,72,00,000 रुपये हैं। उनकी गुरुग्राम के यूनिवर्सल बिजनेस पार्क में भी संपत्ति है।
उनके पास एक पिस्तौल व गन है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये दर्शाई गई है।
वहीं 50 ग्राम सोने के आभूषण हैं। हालांकि उनकी पत्नी के पास 900 ग्राम सोने के आभूषण हैं। वहीं चल व अचल संपत्ति भी ज्यादा है। उनकी पत्नी की चल संपत्ति 72,23,840.68 रुपये और अचल संपत्ति 7,79,00,000 रुपये हैं।
नामांकन पत्र में दर्शाई गई संपत्ति
- कुल संपत्ति : 3 करोड़ 5 लाख 40 हजार 584.14 रुपये
- नकद : 70,000 रुपये
- बैंक : 16,35,071.14 रुपये
- निवेश : 10,45,513 रुपये (एलआइसी)
- वाहन: इनोवा गाड़ी
- कोट केस : नहीं
- कर्ज : नहीं
- आभूषण: 50 ग्राम सोना
- हथियार : 1 पिस्तौल व 1 गन
- चल संपत्ति : 33,40,584.14 रुपये
- अचल संपत्ति : 2,72,00,000 रुपये ( कृषि भूमि और व्यावसायिक भूमि)